रामपुर, मुदादाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों को मिनी बाइपास-झुमका चौराहा के स्थान पर बैरियर-टू, विलयधाम होते हुए पास किया जाएगा। उधर से आने वाले वाहनों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए विलयधाम, बैरियर-टू होते हुए पास किया जाएगा।
चौकी चौराहे से दामोदर पार्क, सत्य प्रकाश पार्क, मिनी बाइपास, झुमका तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आंवला के वाहन रामगंगा, बुखारा मोड़, वीरांगना चौक, नटराज तिराहा, बियावानी कोठी, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगे।
उर्स के वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी
उर्स में आने वाले वाहन झुमका तिराहे से आगे जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल, बिल्वा पुल से इज्जतनगर के निर्धारित पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से उर्स में आने वाले वाहन नेकपुर चीनी मिल, रेलवे यार्ड, कैंट क्षेत्र में पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे।
विलयधाम और रजऊ की तरफ से उर्स में आने वाले वाहन कार बाजार पार्किंग, सेटेलाइट बस अड्डे से बियावानी कोठी, बरेली क्लब होते हुए कैंट क्षेत्र के पार्किंग स्थलों तक आ-जा सकेंगे। शहर के अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रहेगा। उर्स के दौरान झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, किला पुल, चौपुला, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नॉवल्टी, कोहाड़ापीर की ओर जाने से बचें।