बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस से नई दिल्ली के लिए महामना एक्सप्रेस बनारस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली में इस ट्रेन को शाम 20:05 बजे पहुंचना था, लेकिन यह 12 मिनट देरी से 20:08 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और तीन मिनट रुक कर 20:17 पर रवाना हो गई। इसमें कुल छह यात्री चढ़े, जिनमें से पांच का स्लीपर कोच में कन्फर्म टिकट था, जबकि एक यात्री का टिकट वेटिंग में था। ट्रेन में एसी फर्स्ट, एसी सेकंड, एसी थर्ड और स्लीपर पूरी तरह से फुल थे। यह ट्रेन बनारस से चलकर सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद से गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंची।