फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित, नया शेड्यूल जारी

Sun, 28 May 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में फेरबदल किया गया है। संशोधित तिथियां रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही स्नातक और परास्नातक के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद यह संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


जेईई बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में फेरबदल किया गया है। संशोधित तिथियां रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा की संशोधित तिथि की जानकारी देने और विद्यार्थियों को नई तिथि पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रोफेशनल कोर्स की मुख्य परीक्षाएं 17 जून से एक जुलाई तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें