फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 माह में बनना था आरओबी... 16 महीने में ड्राइंग तक मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से मंजूरी के लिए बड़ौदा हाउस दिल्ली भेजी गई है पुल की ड्राइंग
विज्ञापन

बिलपुर होकर 24 घंटे में गुजरती हैं 160 ट्रेनें, 12 घंटे से अधिक बंद रहती है रेलवे क्रॉसिंग
बरेली। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 81 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण ड्राइंग के फेर में अटका हुआ है। अप्रैल 2023 में आयोजित शिलान्यास समारोह में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री जितिन प्रसाद ने 15 माह में निर्माण पूरा कराने का वादा किया था, 16 महीने बीतने के बाद भी अब तक ड्राइंग तक मंजूर नहीं हुई है।
बजट उपलब्ध होने और कार्यदायी संस्था चयनित होने के बाद भी अब तक निर्माण शुरू न होने को लेकर यहां से गुजरने वाले लोग भी परेशान हैं। क्रॉसिंग से होकर 24 घंटे में 160 ट्रेनें गुजरती हैं और 12 घंटे से अधिक समय तक गेट बंद रहता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले लोग जाम में फंसने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम की प्रस्तावित ड्राइंग पर डीआरएम मुरादाबाद कार्यालय से फाइल बड़ौदा हाउस दिल्ली भेजी गई है। वहां से अब तक इसके लिए मंजूरी नहीं मिल पाई है। निर्माण के लिए कुछ समय पहले यहां मशीनें भी भेजी गई थीं। करीब तीन महीने तक मशीनें खड़ी रहीं। जल्द ड्राइंग मंजूर होने की संभावना क्षीण होती देख इन मशीनों को भी यहां से हटा लिया गया।
फतेहगंज पूर्वी से दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग (344 ए) पर आरओबी निर्माण की मांग पांच वर्ष से चल रही है। लोक निर्माण विभाग ने पुल के लिए 81 करोड़ रुपये का बजट मार्च 2023 में मंजूर किया था। तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने फरीदपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में कहा था कि 15 महीने में पुल बन जाएगा पर 15 महीने की अवधि बीतने के बाद भी अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। काम शुरू होने में कितना वक्त लगेगा। इस पर कोई खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्म ने मौके पर मशीनें भेजीं थीं, जिन्हें पुल के लिए खोदाई करनी थी लेकिन रेलवे की एनओसी न आने की वजह से निर्माण शुरू नहीं हो सका। रेलवे से ड्राइंग स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें