फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खामी के चलते चालू नहीं हो सकी परिवहन निगम की आरक्षण सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस अड्डों पर मंगलवार को आरक्षण केंद्र तो खुल गए मगर तकनीकी खामी के चलते शाम पांच बजे तक आरक्षण सेवा चालू नहीं हो सकी। इंजीनियरों की टीम शाम तक आरक्षण केंद्रों के नेटवर्क को मुख्यालय से जोड़ने में जुटी रही। अफसरों का कहना है फिलहाल विशिष्ट रूटों की साधारण बसों में ही आरक्षण होगा। 15-20 दिनों में अन्य रूटों की बसें भी आरक्षण सेवा से जुड़ेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने मंगलवार से एसी के अलावा साधारण बसों में भी आरक्षण की सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए सुबह दस बजे पुराने रोडवेज बस अड्डे और सेटेलाइट पर आरक्षण केंद्र स्थापित कर कंप्यूटर लगा दिए गए। जब कंप्यूटर चालू किए गए तो तमाम तकनीकी खामियां सामने आईं। इससे आरक्षण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। पुराने बस अड्डे पर बने आरक्षण केंद्र की तकनीकी खामी दोपहर करीब सवा दो बजे दूर हुई मगर किराये की राशि कैसे जमा होगी, यह स्पष्ट नहीं हुआ।
उधर, सेटेलाइट बस स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लगाए गए कंप्यूटर को मुख्यालय से कनेक्ट करने में शाम पांच बजे तक इंजीनियर जुटे रहे। रोडवेज अफसरों का कहना है कि फिलहाल विशिष्ट रूटों दिल्ली, जयपुर, देहरादून, लखनऊ, चंडीगढ़ की साधारण बसों में ही आरक्षण की सुविधा मिलेगी। जल्द ही अन्य लंबे रूटों की बसों की भी समयसारिणी सिस्टम पर अपलोड कर दी जाएगी। आरक्षण केंद्रों के लीडर संजीव मिश्र ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से आरक्षण केंद्र का सिस्टम चालू नहीं हो सका। शाम 5:11 बजे सिस्टम चालू हुआ तो कोई आरक्षण कराने नहीं आया।
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र स्थापित हो गए हैं। तकनीकी खामी की वजह से समय से केंद्र चालू नहीं हो सके। फिलहाल विशिष्ट रूटों की साधारण बसों में ही आरक्षण कराया जा सकता है। जल्द ही अन्य रूटों पर भी आरक्षण शुरू हो जाएगा। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें