फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस स्टैंड से 25 से कम सवारियां लेकर नहीं निकलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के मद्देनजर सुरक्षित यात्रा के लिए रोडवेज ने तैयारियां कर ली हैं। बुधवार को पुराना रोडवेज बस अड्डा स्थित आरएम कार्यालय में बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के एआरएम की बैठक में आरएम दीपक चौधरी और एसएम धनजीराम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए कि 25 से कम यात्री होने पर बस को बस अड्डे से न निकाला जाए। इससे कम यात्री होने पर डीजल औसत नहीं निकलता। एआरएम, स्टेशन इंचार्ज और फोरमैनों को चालकों की नियमित काउंसलिंग के निर्देश दिए। चालक-परिचालकों को यह भी चेताया गया कि कोहरा ज्यादा होने पर सुरक्षित यात्रा के लिए बस को रास्ते में किसी सुरक्षित स्थान पर रोक लें। फोरमैनों को निर्देश दिए कि सभी बसों में फॉग और ऑन वेदर लाइटों के साथ इंडीकेटर और बाईपर भी चेक कर लें। रीजन के चारो डिपो के एआरएम और फोरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें