फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री रास्ते में रोककर चेक की रुहेलखंड डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बरेली से देहरादून जा रही रुहेलखंड डिपो की बस को शनिवार सुबह धामपुर के रोककर निरीक्षण किया। उन्होंने बस का हाल देखा और सवारियों से रोडवेज बस सेवा के संबंध में जानकार ली। उन्होंने ड्राइवर, कंडक्टर से उनका नाम पूछ कर बस की फिटनेस और इनकम आदि के बारे में जानकारी ली। इधर, परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एआरएम कार्मिक चीनी प्रसाद और एआरटीओ (प्रशासन) जेपी गुप्ता ने बरेली-बदायूं रोड पर चेकिंग करके आठ डग्गामार वाहन पकड़े। इनमें चार वाहनों को सीज किया गया। चार वाहनों का चालान काटा गया। जिन डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें तीन निजी बसें, चार मैक्स और एक जीप शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें