इन प्रमुख मदों में होगा खर्च
62.50 करोड़ सड़क-नाली निर्माण पर
3 करोड़ भवनों की मरम्मत पर
13 करोड़ 30 वार्ड में ठेके पर सफाई में
10 करोड़ मार्गों की सफाई पर
12 करोड़ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर
12 करोड़ डलावघर से कूड़ा उठान पर
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शहर के विकास को रफ्तार देने का बजट पारित हुआ है। अब अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। डीजल खर्च घटाने के लिए आने वाले समय में अधिकतर ई-वाहन खरीदे जाएंगे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अपर नगर स्वास्थ्य कार्यकारिणी की बैठक नहीं आए। न ही किसी प्रतिनिधि के जरिये कोई सूचना ही भिजवाई। महापौर ने इसे गंभीरता से लिया और निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर ने कहा कि शासन को भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।