बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप में ई-चार्जिंग स्टेशन बनेगा। वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। टाउनशिप के मार्ग सौर उर्जा से जगमग होंगे। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्राधिकरण ने पहली सोलर सुविधायुक्त इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए रहपुरा जागीर में जमीन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। झुमका चौराहा रामपुर रोड से मात्र 10 मिनट में टाउनशिप तक पहुंच सकेंगे। टाउनशिप में एक्सपोर्ट हाउस, होटल, पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। आधुनिक पार्किंग स्थल बगेंगे। श्रमिकों और वाहन चालकों के लिए डॉरमेट्री की सुविधा होगी। बिजली आपूर्ति का सिस्टम भूमिगत रहेगा। फायर स्टेशन, बैंक व पोस्ट ऑफिस, गैस पाइप लाइन, एसटीपी ईटीपी जैसी आधुनिक सुविधाएं टाउनशिप में उपलब्ध कराई जाएंगी। लकड़ी के फर्नीचर, बांस के उत्पाद, जरी-जरदोजी के कारीगरों की योग्यता को और विकसित करने के लिए प्रदर्शनी सेंटर बनेगा। ब्यूरो