फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो माह में ही उखड़ गई सड़क, शिकायत पर भेजी टीम

विज्ञापन
सड़क की जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
आंवला। अतरछेड़ी से आंवला को जाने वाले मार्ग की डरूआपुर गांव से अलीगंज आंवला मार्ग तक बनी साढ़े तीन किलोमीटर सड़क दो माह में ही उखड़ गई। तहसील दिवस में शिकायत पर डीएम रविन्द्र कुमार ने तहसीलदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लेखपाल के साथ मौके पर भेज कर जांच कराई।
विज्ञापन

आंवला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एडवोकेट ने कई गांव के ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र डीएम को देकर अवगत कराया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने दो माह पहले सड़क बनाई थी। घटिया निर्माण के चलते सड़क उखड़ गई। सड़क में गड्ढे बन गए हैं। दर्जनों गांव के लोगों का इस सड़क से होकर तहसील आना-जाना होता है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तलब किया।
जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी
तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह के साथ पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव अग्रवाल, लेखपाल पंकज सक्सेना व पिंकी को जांच के लिए मौके पर भेजा। डीएम ने जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें