फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवानों ने कांवड़ियों को पकड़ा तो हुआ हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महेशपुरा फाटक के पास कांवड़ियों की ट्रॉली की चपेट में आकर आईटीबीपी की बोलेरो की लाइट टूट गई। आईटीबीपी के जवानों ने दो कांवड़ियों को पकड़कर जीप में बैठा लिया। इस पर कांवड़ियों ने ट्रॉली सड़क पर खड़ी करके जाम लगा दिया और फिर धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने कांवड़ियों को छुड़ाया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के कांवड़ियों का जत्था शनिवार शाम करीब चार बजे कछला से गंगाजल भरकर लौट रहा था। बदायूं रोड पर आईटीबीपी की बोलेरो उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे चल रही थी। महेशपुरा क्रॉसिंग के पास ब्रेकर पर चढ़ने के बाद कांवड़ियों की ट्रॉली पीछे की ओर जाने से आईटीबीपी की बोलेरो से टकरा गई, जिससे उसके शीशे टूट गए। इस पर बोलेरो में बैठे आईटीबीपी के जवान आक्रोशित हो गए और दो कांवड़ियों को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। लाइट सही कराने की बात कहकर जवान दोनों को लेकर चले गए।
साथियों को ले जाने पर गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर एक तरफ उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर दी और दूसरी ओर दरी बिछाकर खुद बैठकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर सुभाषनगर विश्वजीत प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाकर सड़क से उठने को कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद एसपी सिटी रवींद्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने आईटीबीपी से संपर्क करके कांवड़ियों को छुड़ाया, तब जाम खोला गया।
विज्ञापन

घंटे भर किया हंगामा, वाहनों की लगी रही कतार
आईटीबीपी के जवानों ने दो कांवड़ियों को पकड़ा तो साथियों को छुड़ाने के लिए अन्य कांवड़िये करीब एक घंटे तक रोड पर कब्जा जमाए रहे। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कांवड़ियों के उठने के बाद भी पुलिस को यातायात सामान्य करने में काफी समय लगा।
एसपी सिटी ने किया पैदल मार्च
सावन को लेकर एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने आरएएफ के साथ शनिवार शाम बारादरी क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से संपर्क कर कांवड़ियों के लिए जारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7983560365 की भी जानकारी दी। वहीं जिन थाना क्षेत्रों में शिव मंदिरा हैं वहां क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें