गोरा हेमराजपुर में सड़क कटी। संवाद
मीरगंज। रामगंगा नदी के उफनाने के बाद कटान के कारण गोरा हेमराजपुर में सड़क कट गई है। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे से नल नगरिया से गोरा हेमराजपुर होते हुए गौरीशंकर गुलड़िया, सिरौली और आंवला को जोड़ने वाला रास्ता है। इस पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन दौड़ते हैं, लेकिन रामगंगा नदी के कटान से यह मार्ग कट गया है, जो कि हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीण प्रमोद शर्मा, रमेश कश्यप आदि ने कहा कि मार्ग को सही कराने के लिए जल्द ही कोई उचित कदम उठाया गया तो पूरा रास्ता कट जाएगा। इससे ग्रामीणों के समक्ष परेशानी बढ़ जाएगी। संवाद