फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जरपा मोहनपुर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। जरपा मोहनपुर और उसके आसपास सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली हैं। उनका कहना है कि उनके गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। कागजों में जोड़ने का दावा किया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि जरपा मोहनपुर देवहा नदी के किनारे बसा है। वर्ष 2009 में आई देवहा नदी में बाढ़ से गांव में एकमात्र सड़क नदी में समा गई। तब से आज तक बारिश के दिनों में गांव के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया जाता है। एक करोड़ 24 लाख की योजनाएं तो स्वीकृति हुए, लेकिन योजनाएं और मुआवजों की फाइलें अटकी रहीं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए लोगों ने प्रदर्शन और लोकसभा चुनाव में सड़क न होने पर बहिष्कार किया था। अब सड़क पर काम शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें