सिरौली। घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को नाली और रोड निर्माण का कार्य रुकवा दिया। ईओ से शिकायत कर गुणवत्तायुक्त तरीके से कार्य कराने और इंटरलॉकिंग मार्ग के स्थान पर सीमेंट मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ला नूरी घेर में नगर पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण स्वीकृत किया गया था, जबकि इससे पहले यह सीमेंटेड मार्ग था। लोगों का आरोप है कि एक माह से ठेकेदार ने सड़क उखड़वाकर डलवा दी। फिर इसके बाद नालियों के निर्माण में धांधली कर नई ईंट के स्थान पर पुरानी ईंट का उपयोग किया जा रहा है। सीमेंटेड रोड की जगह इंटरलॉकिंग सड़क डाली जा रही है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, अभिषेक आदि माैजूद रहे। ईओ राजन नाथ तिवारी ने बताया कि उक्त जगह पर डीएम कार्यालय से इंटरलॉकिंग मार्ग को मंजूर किया गया है। मार्ग बदलने की प्रक्रिया में कई महीने लग जाएंगे, तब तक मार्ग ऐसा तो नहीं रहेगा। लोगों को समझाकर मार्ग निर्माण शुरू करवाएंगे। संवाद