बरेली। नैनीताल रोड पर अवैध कट जल्द ही बंद किए जाएंगे। इसके अलावा बरेली से मीरगंज तक वाहनों की गति पर नियंत्रण और उनके गलत साइड पर ओवर टेक करने पर रोक लगाने के लिए भी प्लानिंग तैयार की जा रही है। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति में कमिश्नर के सामने यह मामला फिर उठा था कि यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी नैनीताल रोड पर बनाए गए खतरनाक कट को नहीं बंद कर रही है। पूर्व में भी कमिश्नर ने डिवाइडर के अवैध कट देखकर नाराजगी जाहिर की थी। हादसे के लिहाज से मीरगंज रोड को भी संवेदनशील माना गया है। ब्यूरो