बरेली में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोहरे के कारण फतेहगंज पूर्वी में एक मारुति वैन ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में वैन चालक मीरानपुर कटरा के गांव बाजपुर निवासी करन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।