बरेली। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की कुंडली खंगालनी शुरू की तो पता चला कि आरोपी केपी यादव व ललित सक्सेना हिस्ट्रीशीटर हैं। कई हमलावर ऐसे हैं, जिन पर कई मुकदमे हैं।
घटना में राजीव राणा के बाद रिठौरा के पार्षद केपी यादव का नाम सामने आ रहा है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम ने बताया कि केपी यादव हिस्ट्रीशीटर है। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। पुलिस ने रात में ही उसके घर दबिश दी थी। मठ लक्ष्मीपुर निवासी ललित सक्सेना पर 13 मुकदमे हैं। उसे पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी है। शिवओम श्रीवास्तव हाल निवासी आलीशान बरातघर, बदायूं रोड सुभाषनगर पर दो, ओमकार राठौर निवासी जोगी नवादा पर दो, रविंद्र यादव निवासी मुड़िया अहमदनगर पर छह, सनोज निवासी मुड़िया अहमदनगर पर दो, पंकज गुप्ता निवासी कृष्णानगर कॉलोनी बारादरी पर दो और संदेश निवासी सैनिक कॉलोनी पर दो मुकदमे दर्ज हैं। दुकान स्वामी आदित्य उपाध्याय पर पांच व उसके बेटे अभिराज पर दो मुकदमे दर्ज हैंं। संवाद