फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली बिल जमा करने में धांधली, बाबू के खिलाफ जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं को जारी की थीं फर्जी रसीद
विज्ञापन

बरेली। एक मुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल जमा करने के नाम पर धांधली व उपभोक्ताओं से ठगी के मामले में बाबू के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भी ठगी का शिकार कई उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विद्युत निगम में मीटर लगाने का काम करने वाले निजी कर्मचारी आसिम अली खान ने मंगलवार को मुख्य अभियंता रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात एक बाबू की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उसने खजुरिया के गफूर, रिठौरा की मुन्नी देवी समेत राजीव, हमीदन के बिजली बिल ठीक करने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। बाबू ने अन्य उपभोक्ताओं से भी ठगी की है। वह उपभोक्ताओं को विद्युत निगम की रसीद दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बिल सामान्य आता है और बाद में फिर से बिल गड़बड़ हो जाता है। बाबू अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर लंबे समय से धांधली कर रहा है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायकर्ता और उपभोक्ता का पक्ष भी जाना जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें