फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण से महिलाओं का होगा उत्थान : कुलपति

Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में मानव शृंखला और पदयात्रा का आयोजन किया गया। मानव शृंखला प्रशासनिक भवन के सामने बनाई गई। इसके बाद परिसर में पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में एक निजी गैस एजेंसी की संचालिका रंजना सोलंकी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में असीमित शक्ति होती है। उन्हें अवसर मिलना चाहिए। कुलपति केपी सिंह ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं का उत्थान होगा। इस दौरान कुलसचिव हरीश चंद व अन्य उपस्थित रहे। उधर, रुविवि के शिक्षा विभाग में आयोजित संगोष्ठी में एमएड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा ने राष्ट्र के निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एमएड की छात्रा शिवांगी व जयंती शुक्ला ने अधिनियम के कानूनी प्रावधानों पर परिचर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें