ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में एक जुलाई को 52, दो को 46 वेटिंग हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में मध्य जुलाई तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। लोहित व मोरध्वज एक्सप्रेस में भी जुलाई में टिकट के लिए मारामारी है। वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि अमरनाथ यात्रा जुलाई में शुरू हो रही है। ट्रेनों में जम्मू के लिए अभी से टिकट बुकिंग बढ़ गई है। ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर क्लास में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं।
जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
12587 अमरनाथ एक्सप्रेस
श्रेणी----3 जुलाई---10 जुलाई----17 जुलाई
स्लीपर----51------59-----23
एसी-थ्री----19-----13-----12
एसी-टू----10----- 10---- 09
12355 अर्चना एक्सप्रेस
श्रेणी----1 जुलाई---4 जुलाई----8 जुलाई
स्लीपर----88------65-----48
एसी-थ्री----33-----25-----25
एसी-टू----11----- 09---- 09
हवाई सफर के लिए जेब हो रही ढीली
ट्रेनों की धक्कामुक्की और लंबी वेटिंग से छुटिटयों का मजा फीका न पड़े, इसके लिए लोग तीन गुना किराया देकर हवाई सफर कर रहे हैं। एअरलाइंस प्रतिनिधि साकेत अग्रवाल के मुताबिक मुंबई और बंगलूरू के लिए 90 फीसदी एअर ट्रैफिक है। इसके चलते तत्काल बुकिंग कराने पर किराया तीन से चार गुना तक भुगतान करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
महाकाल एक्सप्रेस के एसी-वन में भी वेटिंग
बरेली-उज्जैन के बीच प्रत्येक बुधवार को चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में जून के अंत तक सीटें फुल हैं। अन्य ट्रेनों के एसी टू और एसी-वन में तो सीटें मिल रही हैं, लेकिन महाकाल एक्सप्रेस की एसी श्रेणियों में भी वेटिंग सूची काफी लंबी है। सात, 14, 21 और 28 जून को महाकाल एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट 60 से ऊपर है। यही स्थिति अन्य श्रेणियों में भी बनी हुई है।
लोगों की पहली पसंद हरिद्वार और देहरादून
गर्मियों में लोगों की पसंद हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून भी हैं। बरेली होकर इन स्थानों पर जाने वाले दून एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस में 30 जून तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। बरेली से हरिद्वार, देहरादून के लिए इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। स्लीपर के साथ एसी श्रेणी में भी इन ट्रेनों में लगातार टिकट बुकिंग हो रही है। तत्काल श्रेणी में मिनटों में टिकट बुक हो रहे हैं।
जयपुर के यात्री भी मुश्किल मेंआला हजरत एक्सप्रेस में जयपुर और अजमेर के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। यही स्थिति बरेली-भुज एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस में भी है। मेंहदीपुर बालाजी और अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के लिए लोग इन ट्रेनों में सफर करते हैं। लंबी दूरी की इन ट्रेनों का बीच में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्टेशनों पर भी ठहराव है। जून अंत तक इन ट्रेनों में वेटिंग है।