बरेली। गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अब पूर्व में जारी हैंडपंप, वाटर कूलर दुरुस्त किए जाने के आदेश में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सात दिन में कहां, कितने हैंडपंप, वाटर कूलर खराब मिले और कहां-कहां संचालन सुचारु है, यह बताने को कहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नगर निगम क्षेत्र, नगर पालिका, नगर और ग्राम पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंपों और वाटर कूलरों को ठीक कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। सूचना मिल रही हैं कि कई जगह अभी इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया है। प्रकरण का संज्ञान लेकर डीएम ने संबंधित विभाग, नगर निकायों से सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
कहा है कि समाचार पत्रों में हर दिन पानी की समस्या से संबंधी खबरें प्रकाशित हो रही हैं, इससे जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने खराब हैंडपंप और वाटर कूलर जल्द दुरुस्त कराने को कहा है। वे इलाके जहां हैंडपंप, प्याऊ की व्यवस्था नहीं है, वहां भी पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को समस्या न आए। ब्यूरो