फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ग्राम खरदाह निवासी युवक से गांव के ही एक दबंग युवक ने एक लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि एक जुलाई को उनके गांव का हीं आरोपी युवक विपिन उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। हत्या के आरोप में बंद अपने भाई पवन से जेल में जाकर मिलने को कहने लगा। साथ में ऐसा न करने पर गांव के ही एक युवक का मर्डर कर उसे फंसा देने की धमकी दी। आरोपी की इस धमकी से पीड़ित त्रिवेंद्र परिवार सहित गांव से पलायन कर गए। इस कारण उनकी खेती बर्बाद हो रही है। पीड़ित त्रिवेंद्र ने इसकी लिखित शिकायत थाना भुता पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें