फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधर में अटकी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सुविधाओं के अभाव में कुश्ती दम तोड़ रही है। संघ से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक में कुश्ती की मैट उपलब्ध नहीं है। खेल विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में इस बार कुश्ती की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी बरेली को मिली है। बता दें के पहले भी शहर को कुश्ती की मेजबानी मिल चुकी है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उसे निरस्त करना पड़ा था। इस बार भी अभी तक मैट की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रतियोगिता निरस्त किए जाने के ही आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण मेलों में आज भी होते हैं दंगल
देहात क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में आज भी दंगल का आयोजन होता है। कुश्ती के लिए जगह चिह्नित कर वहां का किराया तय किया जाता है। इसमें दूरदराज से आए पहलवान दांव दिखाते हैं। देहात क्षेत्र के लोग टिकट लेकर वहां कुश्ती के दांव-पेच देखने जाते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि इस बार हर हाल में प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए अभी काफी समय है, विभाग से मैट की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें