भुता। मंगलवार रात दंपती के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने बदमाशों व तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों व फरार तस्कर की तलाश में जुटी है। मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे तिवरिया निवासी रोहित कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदारी से लौटकर घर आ रहे थे। ग्राम अधकटा के पास सशस्त्र बदमाशों ने जेवर, नकदी और अन्य सामान लूट ली थी। इसकी रिपोर्ट रोहित कुमार ने दर्ज कराई है। उसी समय ग्रामीणों ने मांस तस्कर को दौड़ाकर इज्जत नगर निवासी जुबेर को पकड़ लिया था। उसके पास से एक कट्टा में मांस मिला था। उसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। संवाद