फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल परिसर में कार घुमाने वाले लल्ला गद्दी के गुर्गे पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उमेशपाल हत्याकांड के बाद किला क्षेत्र में रहने वाले युवक का महीनेभर पहले जिला जेल परिसर में कार घुमाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब उसी अमान इब्राहिम के फोटो हथियार लहराते वायरल हुए हैं। उसके खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह लल्ला गद्दी का सबसे करीबी है।
विज्ञापन

उमेशपाल हत्याकांड के बाद किला क्षेत्र में रहने वाले युवक का जेल परिसर में कार घुमाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कार जेल के बाहरी गेट से अंदर वाले गेट की ओर जाती हुई दिख रही थी जिसमें पुलिसकर्मी के साथ अन्य लोग भी सवार थे। युवक के बारे में बताया जाता है कि वह अशरफ और सद्दाम के करीबी लल्ला गद्दी का नजदीकी है और उसके साथ कई फोटो सामने आ चुके हैं। युवक ने कई फोटो हथियार लहराते हुए और हथकड़ी में भी अपने इंस्टाग्राम पर डाले थे। यह फोटो वायरल होने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम से फोटो हटा दिए थे।
अब किला क्षेत्र के मलूकपुर निवासी इसी युवक अमान इब्राहिम के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा रिंकू कुमार ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उन्हें सूचना मिली मलूकपुर निवासी अमान इब्राहिम के अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हो रहे हैं। इससे मानव जीवन और लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अमान पर लगे आरोपों की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

000
अमान का कोई करीबी है पुलिस में
जिस अमान इब्राहिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उसका कोई करीबी पुलिस विभाग में बताया जा रहा है। अमान के कई फोटो वायरल हुए हैं जिसमें वह पुलिस की टोपी, हथकड़ी लगाए हुए है। कुछ वीडियो और फोटो ऐसे हैं जिसमें उसके साथ पुलिस वाले भी हैं। यह फोटो और वीडियो कैसे बनाए गए और इनमें दिखाए जा रहे पुलिस वाले कहां तैनात हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें