फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: प्रधान को पीटने के मामले में ब्लॉक प्रमुख के पति समेत पांच पर रिपोर्ट, एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 14 Oct 2024 10:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अहलादपुर गांव के प्रधान को पीटने के मामले में एडीजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें ब्लॉक प्रमुख के पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के अहलादपुर गांव के प्रधान सियाराम को पीटने के मामले में रविवार को एडीजी के आदेश पर बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले इज्जतनगर क्षेत्र के अहलादपुर गांव के प्रधान सियाराम साहू शौचालय की सूची जमा करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। सियाराम के साथ उनके भाई प्यारेलाल, भतीजे सौरभ साहू, अजय और सोनू भी थे। सियाराम के मुताबिक उन्होंने देखा कि ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर हरेंद्र पटेल बैठे थे। उनके साथ पंकज, सौरभ पटेल, सुरेंद्र और मुनीष भी बंदूक लेकर थे। 

ब्लॉक प्रमुख के बारे में पूछने पर हरेंद्र अभद्रता करने लगे। सियाराम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख तो बृजेश कुमारी हैं। इस पर हरेंद्र ने उनकी पिटाई कर दी। सुरेंद्र ने बंदूक से इन लोगों पर फायर कर दिया।  हरेंद्र ने पुलिस बुलाई और उन लोगों का शांतिभंग में चालान करा दिया। इस मामले में रविवार को बिथरी थाने में एडीजी के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख के पति समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी में हथियारबंद बदमाश लेकर घूमता है आरोपी 
मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाने वाले ग्राम प्रधान ने एडीजी को बताया कि हरेंद्र पटेल खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर रौब झाड़ता है। ब्लॉक प्रमुख लिखी गाड़ी में हथियारबंद बदमाश लेकर भी घूमता है। इलाके के कई प्रधान और बीडीसी सदस्य उससे पीड़ित हैं पर शिकायतों के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें