हाफिजगंज। इलाके को लेकर किन्नरों के बीच रोड पर चले लाठी-डंडे के मामले में आठ किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा निवासी गुरु रेखा किन्नर ने थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को अपने साथियों के साथ हाफिजगंज में विवाह समारोह में बधाई लेने के लिए आई हुई थी। तभी नवाबगंज क्षेत्र की कुछ किन्नर रास्ते में मिल गए और बधाई उगाहने को लेकर कहासुनी करने लगे और दबंगई दिखाते हुए बधाई लेने को मना करने लगे। विरोध करने पर रेखा किन्नर के साथी मुस्कान किन्नर, माही किन्नर, डालो, लवली को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शबनम, किरण, सीमा, सपना, ताजुद्दीन, डिंपल, काली, ढोंगी अलका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद