बरेली। नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली देना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। बानखाना में तैनात सफाईकर्मी जितेंद्र की तहरीर पर भाजपा नेता सुशील शर्मा उर्फ गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि शुक्रवार को सुबह 6.45 बजे भाजपा नेता ने अपने स्कूटर से बाइक सवार सफाई कर्मी जितेंद्र को टक्कर मार दी थी। उसके बाद गाली-गलौज की। विरोध करने पर हाथापाई की। तमंचा तान दिया। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की लेकिन जब नगर निगम के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो रिपोर्ट हो गई। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने इसी मामले में नगर आयुक्त से मुलाकात की थी। इस मामले में नगर आयुक्त ने एसपी को पत्र भेजा था। ब्यूरो