चादर लेकर दरगाह जाने के दौरान दो पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई थी मारपीट
बरेली। चादर लेकर आला हजरत दरगाह जाने के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 नामजद समेत 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई थी।
चादर लेकर जाने के दौरान शुक्रवार को कुछ लोगों ने नारेबाजी की थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा का विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया। धर्मपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 24 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा निवासी शकील की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार को वह एसडीएम नवाबगंज के कोर्ट में तारीख लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव ढकिया शहादत के लोगों ने उनको घेर लिया और चादर ले जाने को लेकर मारपीट कर दी।
इसके अलावा भी गांव ढकिया के यूनुस और बड़ेपुरा के मुन्ने की ओर से भी दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
-
ये लोग किए गए नामजद
इकबाल, मोहम्मद यूनुस, अकरम, अबरार, सद्दाम, जीशान, पुत्तन, यूसुफ, युनिस, इरफान, आसिफ, कल्लू, लियाकत, शमशुल, नाजिद, शमीम, यासीन, सगीर, आशिक, मुन्ने हाजी प्रधान, समीर, आशिक, अजमेरी, इस्लाम को नामजद किया गया है।