फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुतला जलाने और जाम लगाने वाले 42 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महंत यति नरसिंहानंद का पुतला फूंककर जाम लगाने वालों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार रात ईंट पजाया चौराहे पर पुतला फूंककर हंगामा व नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने दौड़ाया था। मामले में दो लड़कों को पकड़ा गया तो भीड़ उन्हें थाने से छुड़ाने चली आई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। बाद में नेता पहुंचे तो इंस्पेक्टर से वार्ता के बाद दोनों को परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया था।
विज्ञापन


इधर, ईंट पजाया चौराहे पर जाम व नारेबाजी के फोटो व वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी के प्रभारी वैभव गुप्ता की ओर से मंगलवार शाम ईंट पजाया चौराहा निवासी समीर व फिरदौस के साथ ही करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया है कि जाम लगाने की वजह से जनता को काफी परेशानी हुई थी। मौके पर कुछ देर को यातायात व कानून व्यवस्था खतरे में पड़ गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें