फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले 120 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज की हत्या के मामले में कार्रवाई को लेकर लगाया था जाम
विज्ञापन

संवाद
शीशगढ़। रविवार दोपहर जाम लगाकर मृतक सूरज की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे 20 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




शनिवार सुबह कस्बे के मोहल्ला जाटवान निवासी सूरज का शव फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौली में पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूरज पर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को साथ में ले जाने का आरोप था। मृतक के पिता ने थाना फतेहगंज में पांच नामजद सहित 21 लोगों पर सूरज की हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सूरज के परिजनों ने रविवार को शीशगढ़-धनेटा रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जाम की सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार व तहसीलदार मीरगंज विशाल शर्मा मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें