शीशगढ़। कस्बे से जा रही एक बरात का दूसरी बरातियों के बीच हुए झगड़े का सात माह बाद मामला दर्ज कराया गया है। 20 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष संजीव रस्तोगी के भतीजे की बरात जा रही थी। बरात निकलने के दाैरान ही एक दूसरी बरात की गाड़ियां कस्बे के मुख्य मार्ग से संजीव रस्तोगी के घर के सामने से गुजर रही थीं। तभी दूसरी बरात की एक कार के चालक से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उक्त चालक ने कस्बे से निकलकर पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार को रोककर हमला कर दिया। हमले में उनके भतीजे सूरज रस्तोगी व हिमांशु रस्तोगी घायल हो गए। संजीव रस्तोगी ने बताया कि झगड़े के समय कार में रखा हुआ एक बैग गायब हो गया। इसमें सोने के कुछ आभूषण व 15 हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा