फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान का लिंटर गिरा, पांच दबकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। जर्जर मकान को गिराने के दौरान लिंटर गिरने से बच्चों सहित परिवार के पांच लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को फरीदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर सभी की हालत ठीक बताई है। क्षेत्र के गांव हरहरपुर हाजीपुर निवासी अवधेश पुत्र राजवीर अपने पुराने जर्जर मकान को गिराने का काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात में काम बंद कर दिया गया। देर रात लिंटर के नीचे सो रहे बच्चों सहित परिवार के लोगों के ऊपर मकान का लिंटर गिर गया। उसमें दबकर अवधेश (35), उनकी पत्नी विदेशी (32), पुत्र निर्दोष (12), गौरव (9), अजीत (4) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोस के लोग पहुंच गए और घायलों को निकाल कर इलाज के लिए फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की। फिलहाल, सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें