शीशगढ़। ढाबा खाना खाने गए दो लोगों के साथ ढाबा संचालक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बहेड़ी के ग्राम हरसुनगला निवासी जगतार सिंह पुत्र धारा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे विक्रमजीत सिंह व विजेंद्र सिंह के साथ 13 सितंबर को शाम 7 बजे ग्राम चचेट स्थित रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के न्यू पंजाबी ढाबा में खाना खाने गए। आरोप है कि ढाबा संचालक रविंद्र सिंह शराब के नशे में होने के कारण गाली देने लगा। विरोध करने पर रविंद्र सिंह तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। शोर सुनकर उसके भतीजे विक्रम सिंह व विजेंद्र सिंह आ गए, जिन पर भी हमला किया गया। संवाद