फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दरोगा सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 May 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दबिश के दौरान महिला को छत से फेंकने के मामले में कोर्ट के आदेश पर फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा सौरभ कुमार, इशरत अली, भूरेलाल के साथ महिला के पति साहेब सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, कोर्ट की ओर से जारी आदेश में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई थी। मगर, मुकदमें में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा कमन निवासी हसीना की शादी फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी साहिल के साथ हुई थी। हसीना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय से कई वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई। न्यायालय ने फटकार लगाई तो बौखलाई पुलिस 6 फरवरी की रात 12 बजे पीड़िता के मायके रमपुरा कमन पहुंची। आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। पीड़िता को पकड़कर छत से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल हसीना को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ फरीदपुर गौरव सिंह से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने काॅल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें