फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व महामंत्री समेत दो पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया समेत दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है। पीड़ित महिला ने मकान खाली करने के दबाव के साथ ही तोड़फोड़ और बेटे के अपहरण की धमकी का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में रहने वाली सपना अवस्थी के मुताबिक 2014 से वह पति वरुण और बेटे के साथ जिस मकान में रह रही हैं, उसे उन्होंने राजेंद्रनगर में ही रहने वाले मनजीत भाटिया से किया था। मकान की पूरी कीमत उनके पति ने मनजीत को दे दी थी लेकिन कुछ कागजी विवाद की वजह से उसका बैनामा नहीं हो पाया। अब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच मनजीत भाटिया की मृत्यु हो चुकी है।
सपना का आरोप है कि मनजीत की पत्नी अनीता और उनके रिश्तेदार भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया काफी समय से उन्हें धमकी दे रहे है। आठ और नौ सितंबर की शाम को अनीता और यतिन भाटिया ने उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

यतिन ने उन्हें धमकाया कि अगर मकान खाली न किया तो उनके बेटे का अपहरण कराने के साथ उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भिजवाकर जिंदगी बर्बाद कर देगा। सपना का कहना है कि यतिन ताकतवर नेता है और धमकियों के बाद से उनका परिवार डरा-सहमा है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने अनीता और यतिन भाटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें