भुता। बरेली-बीसलपुर मुख्य मार्ग से लगी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विमल गंगवार ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पति बाबूराम की 26 बीघा जमीन पर शुक्रवार को बृजेश उर्फ बिरजू, उसके भाई अमित और गोपाल ने साथियों संग कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर विमल, उनकी सास गायत्री देवी और ससुर टंडन बाबू को पीटा। विमल का मोबाइल फोन और गायत्री देवी की सोने की चेन छीन ली। गोपाल के पास असलहा था, जिसके हमले में सास-ससुर घायल हो गए। विमल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में यह भी बताया है कि बहन माधुरी और उसके प्रेमी प्रदीप पाठक ने पांच अक्तूबर 2019 को पिता बाबूराम की हत्या की थी। जमानत पर आने के बाद माधुरी ने पिता की जमीन का आधा हिस्सा हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद फर्जी तरीके से बेच दिया था। इस मामले में ब्रजेश कुमार समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।