आंवला। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे 23 कर्मचारियों पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नहने राम ने घोर लापरवाही बरतने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव संपन्न कराने के लिए परसा खेड़ा से सोमवार शाम पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी, लेकिन वे सोमवार शाम छह बजे तक पोलिंग पार्टी वेयर हाउस में नहीं पहुंचे।
एसडीएम ने तोताराम, चंद्रपाल, आंचल शर्मा, हरिराम, मोहम्मद राहिल खां, राधिका शर्मा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, आदर्श सक्सेना, मोहम्मद फैसल, भोलेराम मैठ, सदल गंगवार, पिंकी कुमारी, राधा देवी, विनीता कुमारी, मीनू शर्मा, बाल किशन, तारेश, पंकज कुमार शर्मा, सचिन मुरारी शर्मा, प्रदीप कुमार, तरन्नुम खानम, महेंद्र पाल, यश अग्रवाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
युवाओं ने पसंदीदा प्रत्याशियों को दिया वोट
सिरौली। नगर सहित शिवपुरी, हाजीपुर सहित कई गांवों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। नगर में 52 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार पहली बार वोट डालने गए युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
गांव केसरपुर में पहली बार वोट डालने गए केशव माहेश्वरी, मिंटू माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, विष्णु राजपूत, आशीष तिवारी, बॉबी ने कहा कि उन्होंने मुद्दों के आधार पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। तमाम लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नही होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। कस्बे के राजकुमार सर्राफ, विनायक गुप्ता, मीना गुप्ता, हरीश जब वोट डालने गए, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। संवाद
गुलड़िया में पड़े 1136 मत
गुलड़िया। क्षेत्र में चुनाव देर शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गुलड़िया उपराला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह सुबह 9 बजे वोट डालने पहुंचे।
गुलड़िया गांव में कुल 17 सौ में से 1136 मत पड़े, जबकि बड़ागांव में 25 सौ में से 1391 मत पड़े। ग्राम पिपरिया, गुरुगांव, रुखाडा, कतुरोई, बसन्तपुर, लभारी, गनेशपुर आदि में सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाताओं की कतारें लग गई थीं, लेकिन 10 बजते बजते लाइनें खत्म हो गईं। इसके बाद मतदाता कम दिखे। संवाद
बाजार में भीड़ बढ़ी, नहीं हटने पर पुलिस ने खदेड़ा
गुलड़िया। मंगलवार को मतदान के दिन वैसे तो सार्वजनिक अवकाश था, लेकिन गुलड़िया गौरी शंकर में मंगलवार की साप्ताहिक बाजार होने के कारण दर्जनों दुकानदार व सब्जी विक्रेता पहुंए गए।
शाम करीबन 4:30 बजे बाजार में भीड़भाड़ बढ़ गई तो चौकी बड़ागांव पुलिस बाजार में पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकान बंद करने को कहा। कई दुकानदार दुकान का शटर गिराकर लोट गए तो कुछ ने बात नहीं मानी। बढ़ते भीड़ को देखते हुए पुलिस ने खदेड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, जिनको पुलिस ने अपने पास बैठा लिया। पुलिस का कहना था कि मतदान होने तक एक स्थान पर भारी संख्या में लोग एकत्र नहीं हो सकते। संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद
आंवला। नगरिया सतन के पूर्व प्रधान, मतदाता सूची से नाम गायब-संवाद