बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के परावहाउद्दीनपुर गांव में बुधवार शाम विवाहिता की हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्थान के धौलपुर के कौलारी थाने के गांव बहरावती निवासी मुकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनकी 40 वर्षीय बहन सीता करीब डेढ़ वर्ष पहले परावहाउद्दीनपुर निवासी जहूर हसन से शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही जहूर दहेज की लिए प्रताड़ित करने लगा।कई बार जहूर को परावहाउद्दीनपुर गांव आकर समझाने का प्रयास किया, मगर सुधार नहीं हुआ। जहूर सीता को मायके भी नहीं भेजता था। दो-तीन दिन से सीता रोजाना फोन पर अपनी परेशानी बताती थी। आरोप है कि बुधवार को सीता ने फोन करके बताया कि जहूर ने उसे पीटा है। उसके बाद फोन बंद हो गया। संवाद