फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक की आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। युवक की आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने उसके ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने आदि का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। गांव फैजनगर निवासी रिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्र विशाल की शादी मुस्कान पुत्री धीर पाल निवासी भोजीपुरा से दो वर्ष पूर्व की थी। लड़के को उसकी पत्नी मुस्कान, सास निर्मला देवी और ससुर धीरपाल प्रताड़ित करते थे। बेटा अपनी ससुराल 10 दिन से गया हुआ था। वर्तमान में ससुरालीजन बड़ी पुलिया सितारगंज उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं। जहां उसे प्रताड़ित किया। इससे प्रताड़ित होकर उसने गांव फैजनगर में 25 दिसंबर को अमृत सरोवर तालाब पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें