फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मदरसे को मस्जिद बनाने के मामले में गोलमोल रिपोर्ट दर्ज, रिपोर्ट में नहीं खोला आरोपी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मदरसे को मस्जिद के रूप देने और लोगों से सोशल मीडिया पर मस्जिद निर्माण कराने को लेकर चंदा मांगने की शिकायत पर पुलिस ने थाना नवाबगंज में मदरसा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन इसमें नाम आरोपी का नहीं खोला गया है। अब इस मामले में हिंदू जागरण मंच ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती पूर्वी में कुछ माह पहले कारी इकवाल अहमद ने मदरसा खोला था। पहले यह मदरसा मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी में संचालित किया जा रहा था। बाद में मदरसा संचालक ने मदरसे की आड़ में मस्जिद की बुनियाद भरनी शुरू कर दी। मदरसे के संचालक कारी इकवाल अहमद ने पिछले दिनों खुद नमाज पढ़ाए जाने की जानकारी अपनी ही फेसबुक पर दी है, जिसमें मदरसे को मस्जिद का रूप देन व मसिजद निर्माण के लिए चंदा मांगने की भी बातों का उल्लेख किया था। यह पोस्ट वायरल होते ही हिंदू संगठन के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने मदरसे में नमाज पढ़ाने और उसके निर्माण पर रोक लगा दी थी।
हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना है कि उप निरीक्षक रोहित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किसी भी आरोपी का नाम नहीं खोला गया है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार व अन्य ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आला अधिकारियों से मामले से अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें