फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज मांगने और गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवाहित से दहेज में 50 लाख रुपये मांगने और दूसरे मामले में बाहरवाली के चक्कर में पत्नी का गर्भपात कराने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज निवासी रजनी ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह 22 साल पहले प्रेमनगर की राजीव कुंज कॉलोनी निवासी रिषी गुप्ता से हुआ था। दो साल से ससुरालवाले दहेज में पचास लाख रुपये लाने की मांग कर रहे हैं। दहेज न लाने पर रिषी ने पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय नगर निवासी महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह 2019 में हुआ था। विवाह के बाद पति और ससुरालवाले दहेज मांगने लगे, मना करने पर पिटाई करते थे। उसका ससुर पति की गैरमौजूदगी में छेड़खानी करता था। पति धमकी देता था कि गोरखपुर निवासी उसकी प्रेमिका से शादी करा दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर उससे शादी कर लूंगा। इस कारण उसका गर्भपात करा दिया। महिला मानसिक तनाव में परेशान होकर पीलीभीत चली गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें