फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुल्हन के देवर को पीटने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक महिला की बेटी के विवाह कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने घर में घुस कर उसकी बेटी के देवर से मारपीट की। महिला ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव में कटोरी देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। 17 जुलाई को उनकी बेटी की शादी थी। उनके घर में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का ही भगवत सरन, रमेश, राम बहादुर, मनोज, नन्दराम उसके घर में घुस आए और दुल्हन के देवर से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जैसे-तैसे लोगों ने उसे बचाया, तब तक आरोपी धमकी देकर चले गए। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री की ससुराल की ओर से आया जेवर और नकदी भी आरोपी चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें