नवाबगंज। इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विवेक सागर ने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की है। उनके द्वारा की टिप्पणी से जनमानस में धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले की शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी विवेक सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद