आंवला। वकील ने चार लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसके दादा की जमीन का बैनामा करने की रिपोर्ट थाना पुलिस में अपर महानिरीक्षक के आदेश पर दर्ज कराई है। साउथ सिटी कॉलोनी बदायूं रोड निवासी वकील अरुण कुमार मौर्य का कहना है कि दलपतपुर गांव निवासी उसके दादा राधेश्याम की आयु 99 साल है। वृद्धावस्था के कारण अक्सर बीमार व घर पर ही रहते हैं। गांव स्थित उनके दादा की कृषि भूमि का आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा कर दिया। सांठगांठ करके दाखिल खारिज भी करा लिया। अपर महानिरीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अनिल कुमार, राधेश्याम, मानपुर गांव निवासी जगपाल व दलपतपुर गांव निवासी मुरलीधर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद