फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की घटना के 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में एक घर से चोरी की घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 दिसंबर को थाना शीशगढ़ के गांव भौता अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उसे वहां रुकना पड़ा। 16 दिसंबर की रात चोर उनके घर में गन्ना बेचकर रखे एक लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, अंगूठी, बिछुआ, पायल समेत पांच लाख के जेवर, गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने गांव सीहोर के अजय, उसकी मां मीना देवी, भूपराम और गांव पट्टी कैमरी रामपुर निवासी मदनलाल और नन्हे के खिलाफ नामजद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाही के प्रभारी निरीक्षक राजेश बैसला ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें