भमोरा। दो माह पूर्व क्षेत्र के एक बरातघर में दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी दोबारा किशोरी पर दबाव बनाने लगे। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया की उसकी तबीयत खराब होने पर अपनी छोटी बहन को बुला लिया था। उसे गांव का युवक अपनी मौसी कहता था। दो माह पहले छोटी बहन को देवचरा ले जाने की बात कहते हुए युवक अपने साथ ले गया, जहां अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बरातघर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर किसी से शिकायत न करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी शुक्रवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी पर दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी किशोरी ने बड़ी बहन को दी। बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। संवाद