नवाबगंज। कावंड़िये के जत्थे में शामिल एक शिवभक्त को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कछला से गंगाजल लेकर जत्थे के साथ जनपद पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के देशनगर गांव के रोहित कुमार अपने गांव लौट रहे थे। शनिवार की रात 12 बजे जत्था बरेली पीलीभीत हाईवे पर रामलीला मैदान के सामने पहुंचा। उसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक रोहित को टक्कर मार दी। इससे नाराज कावाड़ियों ने हाईवे पर कांवड़ रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता रमेशचंद्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद