फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद के अवैध भंडारण पर दूसरे दुकानदार के खिलाफ भी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। भौआ बाजार में खाद के अवैध भंडारण के मामले में दूसरे दुकानदार मुन्ने पर भी जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। विक्रेता की दुकान से एनपीके की 100 बोरियां मिली थीं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने 10 अक्तूबर को भौआ बाजार में खाद की दुकानों पर छापा मारा था। इस दौरान दो दुकानों पर खाद का अवैध भंडारण मिला था। एक दुकानदार केदारनाथ के खिलाफ उसी दौरान एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। दूसरी दुकान को सील कर दिया गया था। इसकी जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी और नायब तहसीलदार को नामित किया गया था।
दोनों अधिकारी 15 अक्तूबर को भाैआ बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकान की सील तुड़वाकर मामले की जांच की। दुकानदार मुन्ने ने बताया कि यह खाद किसानों का है। हालांकि, वह इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दे पाया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने क्योलड़िया थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें