फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गिल्ली-डंडा, संपोलिया, कंचा खेलकर याद आया बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा, संपोलिया और कंचा खेलकर कर्मचारियों, शिक्षकों ने बचपन की यादें ताजा कीं। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रथम, शिक्षक द्वितीय और तृतीय श्रेणी कर्मचारी तीसरे पायदान पर रहे। कंचा में तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रथम, शिक्षक दूसरे और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तीसरे स्थान पर रहे। संपोलिया में तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रथम, शिक्षक द्वितीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तृतीय रहे। क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव, सह क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार, उपकुलसचिव डॉ. आनंद मौर्य ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यहां प्रो. जेएन मौर्या, प्रो. अजित कुमार, डाॅ. भोला खान, तपन वर्मा, रामप्रीत, राजबहादुर सिंह, नरेंद्र व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें